CG News: राज्य में ईंधन का भरपूर भंडार, सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की

CG News: राज्य में ईंधन का भरपूर भंडार, सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की

CG News: राज्य में ईंधन का भरपूर भंडार, सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और नागरिकों को किसी प्रकार की घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने कहा कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

राज्य में पर्याप्त ईंधन स्टॉक उपलब्ध

जानकारी के अनुसार राज्य में वर्तमान में 3 करोड़ 28 लाख 68 हजार लीटर पेट्रोल तथा 7 करोड़ 75 लाख 71 हजार लीटर डीजल का भंडार मौजूद है। खाद्य विभाग ने ऑयल कंपनियों के साथ समीक्षा कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिन पेट्रोल पंपों पर अस्थायी कमी की स्थिति बने, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति की जाए।

अफवाहों से बचने की अपील

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग या अनावश्यक भंडारण से बचें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदेशभर में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति लगातार जारी है, खाद्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल 2516 पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां नियमित रूप से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की जा रही है। हाल के दिनों में बढ़ी मांग के चलते पेट्रोल की खरीद में 43 प्रतिशत तथा डीजल की खरीद में 22 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

डिपो से लगातार सप्लाई जारी

लखौली और मंदिरहसौद (रायपुर) तथा गोपालपुर (कोरबा) स्थित डिपो से जिलों को लगातार ईंधन आपूर्ति की जा रही है। स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए रविवार अवकाश के दिन भी डिपो चालू रखे गए, जिसके माध्यम से लगभग 370 टैंकरों से ईंधन की आपूर्ति की गई, अधिकारियों ने बताया कि सभी ऑयल कंपनियों के डिपो से प्रतिदिन दो शिफ्टों में मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की ईंधन की कमी नहीं है और पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

यह भी पढ़ें : CG News: मंत्री टंक राम वर्मा ने शासकीय दौरों में पायलट और फॉलो वाहनों का उपयोग बंद किया” 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें