MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी का खुलासा, कोर्ट ने री-पोस्टमार्टम याचिका खारिज
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच ने नया मोड़ ले लिया है। AIIMS भोपाल की रिपोर्ट में मौत की वजह “एंटी मार्टम हैंगिंग” यानी फांसी लगना बताई गई है, जिससे आत्महत्या की ओर संकेत मिलता है।
कोर्ट ने री-पोस्टमार्टम याचिका की खारिज
मृतका के परिजनों ने भोपाल जिला अदालत में याचिका दायर कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। परिजन चाहते थे कि पुनः पोस्टमार्टम AIIMS दिल्ली में कराया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष हो सके।
शरीर पर मिले चोट के निशान
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कुछ हल्की चोटों के निशान भी पाए गए हैं, जिससे परिवार ने संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि यदि मामला आत्महत्या का था, तो शरीर पर चोट के निशान कैसे आए, इस पर स्पष्टता जरूरी है।
फॉरेंसिक रिपोर्ट और पुलिस का पक्ष
रिपोर्ट के अनुसार फांसी के लिए जिम्नास्टिक रिंग जैसी रस्सी का उपयोग किया गया था। पुलिस का कहना है कि मेडिकल और फॉरेंसिक साक्ष्य आत्महत्या की ओर संकेत करते हैं और जांच उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।
निष्पक्ष जांच का भरोसा
ट्विशा के परिजनों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाएगी, इस मामले की जांच SIT द्वारा की जा रही है। वहीं मृतका का पति समर्थ सिंह अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
पुलिस का बयान
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा है कि यदि कोर्ट अनुमति देता है तो दोबारा पोस्टमार्टम पर कोई आपत्ति नहीं होगी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है, पूरा मामला फिलहाल जांच के अधीन है और SIT सभी साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: बीहर नदी में शव मिलने के बाद रीवा में बवाल, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
