MP News: भोपाल में सीएम मोहन यादव के काफिले में घुसी कार, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक निकला चालक

MP News: भोपाल में सीएम मोहन यादव के काफिले में घुसी कार, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक निकला चालक

MP News: भोपाल में सीएम मोहन यादव के काफिले में घुसी कार, ड्यूटी पर तैनात आरक्षक निकला चालक

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में अचानक एक कार घुस गई। घटना स्टेट हैंगर से निकलने के कुछ देर बाद हुई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस ने कार को रोककर चालक को हिरासत में लिया और वाहन जब्त कर लिया।

आरक्षक चला रहा था कार

जांच में सामने आया कि कार कोई आम व्यक्ति नहीं, बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक शैलेश अवस्थी चला रहे थे। बताया जा रहा है कि वह वीआईपी ड्यूटी में तैनात थे और मुख्यमंत्री के स्वागत में आने वाले फूल-माला और बुके की जांच का काम संभाल रहे थे। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की और मेडिकल परीक्षण भी कराया।

सुरक्षा में चूक मान रही पुलिस

मुख्यमंत्री को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है, ऐसे में उनके काफिले के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। बिना अनुमति किसी वाहन का कारकेड में प्रवेश करना गंभीर सुरक्षा चूक माना जाता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की विभागीय जांच की जाएगी, जिसके बाद तय होगा कि संबंधित आरक्षक पर लाइन अटैच या निलंबन जैसी कार्रवाई होगी या नहीं।

आरक्षक ने बताई वजह

आरक्षक शैलेश अवस्थी ने पूछताछ में बताया कि वह लगातार करीब 15 घंटे से ड्यूटी कर रहे थे और भूखे होने की वजह से काफी थक चुके थे। जल्दी घर पहुंचकर खाना खाने की जल्दबाजी में उनकी कार गलती से मुख्यमंत्री के काफिले के बीच पहुंच गई। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: मोदी की मेलोडी से गरमाई सियासत, राहुल गांधी को भेजा गया हाजमोला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें