CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 86वें सम्मेलन में 45 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति

CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 86वें सम्मेलन में 45 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति

CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 86वें सम्मेलन में 45 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति

CG News: रायपुर स्थित नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का 86वां सम्मेलन आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में आवासीय और अधोसंरचना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

तीन आवासीय परियोजनाएं स्वीकृत

सम्मेलन में लगभग 44.82 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख आवासीय परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। इनमें रायपुर के कोहका में दीनदयाल आवास कॉलोनी, जशपुर के गिनाबहार में अटल विहार योजना और मुंगेली के सारधा में ईडब्ल्यूएस आवास परियोजना शामिल हैं। इनसे 373 से अधिक आवासीय इकाइयों का निर्माण होगा।

CG News : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल का 86वाँ मंडल  सम्मेलन सम्पन्न

नीतिगत बदलावों को भी मिली मंजूरी

बैठक में जीएसटी भुगतान प्रणाली और रॉयल्टी क्लीयरेंस प्रक्रिया में एकरूपता लाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही दिव्यांगजन आरक्षण नियम लागू करने और कर्मचारियों को पुनरीक्षित महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई, सम्मेलन में क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के संचालन और विकास के लिए पीपीपी मॉडल के तहत एजेंसी चयन को मंजूरी दी गई। इससे निजी भागीदारी के जरिए क्लब के विकास और बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा।

संपत्ति बिक्री में रिकॉर्ड आय

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में मंडल ने 1,647 संपत्तियों की बिक्री कर लगभग 317 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह आंकड़ा मंडल की योजनाओं पर जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है, इस 86वें मंडल सम्मेलन में आवास एवं पर्यावरण विभाग, लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग और हुडको सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आवासीय विकास को और तेज करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : CG News: कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें