CG News: कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल

CG News: कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल

CG News: कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगा बड़ा बल

CG News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले को 22 नए डायल 112 वाहनों की सौगात मिली है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने इन आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के जुड़ने से आपातकालीन सेवाओं की रफ्तार और प्रभावशीलता और बढ़ जाएगी।

आधुनिक तकनीक से लैस वाहन

ये सभी डायल 112 वाहन अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं, जिनमें जीपीएस सिस्टम, डैश कैमरा, स्मार्ट मोबाइल डिवाइस और अन्य सुरक्षा उपकरण शामिल हैं। इन सुविधाओं की मदद से किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को तेज और सटीक सहायता मिल सकेगी।

Korba Emergency Services Boost: 22 New Dial-112 Vehicles Launched

पूरे प्रदेश में 400 वाहन सक्रिय

डायल 112 फेज-2 (नेक्स्ट जेन) के तहत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में कुल 400 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन तैनात किए गए हैं। इस योजना का शुभारंभ 18 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया था, डायल 112 सेवा के तहत पुलिस, चिकित्सा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, महिला हेल्पलाइन और चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी सभी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इससे नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सकेगी।

सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत

इस नई व्यवस्था से जिला स्तर पर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और मजबूत होगी। कोरबा में 22 नए वाहनों के शामिल होने से न केवल रिस्पॉन्स टाइम कम होगा, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और भरोसे में भी वृद्धि होगी, कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: अबूझमाड़ में जनजातीय सहकारी मॉडल को बढ़ावा, आदिवासी संग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें