CG News: नवा रायपुर में विधानसभा और लोकभवन का निरीक्षण, पेपरलेस सिस्टम लागू करने के निर्देश तेज
CG News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा को ‘पेपरलेस’ बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों में अब तेजी लाई जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन का निरीक्षण करते हुए तकनीकी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल सिस्टम के लिए आवश्यक सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर समय पर स्थापित किए जाएं।
लोकभवन निर्माण का निरीक्षण
सचिव ने निर्माणाधीन ‘लोकभवन’ (राजभवन) का भी निरीक्षण किया और पूरे परिसर के लेआउट व फ्लोर प्लान की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। भवन को राज्यपाल की गरिमा के अनुरूप उत्कृष्ट रूप देने पर भी जोर दिया गया।

सुविधाओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान सचिव ने विधानसभा भवन के विभिन्न हिस्सों जैसे प्रवेश द्वार, सदन, लॉबी, मीडिया ब्रीफिंग एरिया, समिति कक्ष, मुख्यमंत्री कार्यालय और मंत्रियों के कार्यालयों का जायजा लिया। उन्होंने सभी कक्षों में आधुनिक फर्नीचर और बेहतर बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, श्री बंसल ने विधानसभा परिसर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और ड्राइवरों के लिए सर्वसुविधायुक्त कक्ष बनाने के निर्देश दिए। साथ ही आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय और स्टाफ के लिए कैन्टीन जैसी सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया गया।
पेपरलेस सिस्टम की समयसीमा तय
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मानसून सत्र से पहले मौजूदा कमियों को दूर किया जाए और शीतकालीन सत्र तक पेपरलेस सिस्टम पूरी तरह लागू किया जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग और CHiPS के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा गया। कार्य प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से हर पखवाड़े की जाएगी।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के 86वें सम्मेलन में 45 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
