MP News: मध्यप्रदेश शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत, CM मोहन यादव ने दिए अहम निर्देश

MP News: मध्यप्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान गुणवत्तापूर्ण और रोजगारमूलक शिक्षा पर विशेष जोर दिया।

आधुनिक और कौशल आधारित शिक्षा

सीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को कृषि, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और व्यावसायिक प्रशिक्षण आधारित पाठ्यक्रमों से जोड़ा जाए, ताकि वे भविष्य की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

सांस्कृतिक शिक्षा को शामिल करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सम्राट विक्रमादित्य की जीवनी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए और गुरु सांदीपनि के जीवन पर विशेष पुस्तकें तैयार की जाएं, जिससे विद्यार्थियों को अपनी विरासत और संस्कृति की जानकारी मिल सके।

नामांकन दर में बढ़ोतरी पर खुशी

सीएम ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नामांकन दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कक्षा 1 में 32.4% और कक्षा 9 से 12 में 4.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल माह में 92% से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है, प्रदेश में 26 स्कूलों ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। 90% से 100% तक परिणाम देने वाले स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

आंगनबाड़ी और स्कूल होंगे आपस में जुड़े

सरकार 19,000 आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों से जोड़कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी। इसके साथ ही ड्रॉपआउट रोकने के लिए ‘शिक्षा घर योजना’ शुरू की जाएगी, सीएम ने जीर्ण-शीर्ण स्कूल भवनों की एक साल में मरम्मत, करियर गाइडेंस सिस्टम, एजुकेशन पोर्टल 3.0, पूर्व छात्र सम्मेलन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में शिक्षकों के वेतन से कटौती का प्रस्ताव, कल्याण योजनाओं पर मचा विवाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें