MP News: पोस्टमॉर्टम दोबारा होगा, CBI जांच की सिफारिश, आरोपी पति समर्थ सिंह कोर्ट में पेश

MP News: पोस्टमॉर्टम दोबारा होगा, CBI जांच की सिफारिश, आरोपी पति समर्थ सिंह कोर्ट में पेश

MP News: पोस्टमॉर्टम दोबारा होगा, CBI जांच की सिफारिश, आरोपी पति समर्थ सिंह कोर्ट में पेश

MP News: एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह शुक्रवार शाम जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा। इससे पहले उसने हाईकोर्ट में दायर अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली थी और सरेंडर की इच्छा जताई थी।

ट्विशा शर्मा का दोबारा होगा पोस्टमार्टम, MP हाईकोर्ट का आदेश, पति समर्थ ने  वापस ली जमानत याचिका - News18 हिंदी

हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

मामले में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अहम आदेश देते हुए ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि यह प्रक्रिया दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी अनिवार्य होगी और तब तक शव को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

CBI जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी

मध्यप्रदेश सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। इससे पहले मृतका के पिता नवनीत शर्मा मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे, जिसके बाद सरकार ने जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग की है। मामले की सुनवाई को डिवीजन बेंच को रेफर कर दिया गया है और अगली सुनवाई 25 मई को निर्धारित है।

आगे की स्थिति

समर्थ सिंह के वकील ने कहा कि उनके खिलाफ चार मामले एक साथ चल रहे हैं और अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई है। उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह ने सरेंडर करने की इच्छा जताई है, लेकिन वह कब और कहां सरेंडर करेगा, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं है, एडवोकेट जनरल ने बताया कि हाईकोर्ट में तीन प्रकार के मामले रखे गए हैं, जिनमें जमानत रद्द करने और साक्ष्यों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। सरकार का कहना है कि सशर्त जमानत के कारण जांच पर असर पड़ सकता है, इसलिए सख्त कार्रवाई जरूरी है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: मड़वास स्टेशन पर भटकी 8 साल की बच्ची को पुलिस ने मिलाया परिवार से, झारखंड से पहुंची थी MP

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें