MP News: उज्जैन में 6-7 बदमाशों ने डीजे ऑपरेटर को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल, 4 आरोपी हिरासत में

MP News: उज्जैन में 6-7 बदमाशों ने डीजे ऑपरेटर को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल, 4 आरोपी हिरासत में

MP News: उज्जैन में 6-7 बदमाशों ने डीजे ऑपरेटर को घेरकर पीटा, वीडियो वायरल, 4 आरोपी हिरासत में

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में डीजे ऑपरेटर को घेरकर बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में 6 से 7 आरोपी लाठी-डंडों से युवक पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। 26 सेकंड के इस वीडियो में युवक पर 50 से 60 बार वार किए जाने की बात सामने आई है।

पैसों के विवाद का आरोप

घटना पिपलियाहाना गांव की बताई जा रही है। पीड़ित संदीप कुमावत शादी समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है। आरोप है कि रुपए के लेनदेन और पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।

शराब के लिए मांगे थे 5 हजार रुपए

पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय पहले हुए विवाद में उसने बीच-बचाव किया था, जिसके बाद आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए 5 हजार रुपए भी मांगे थे, लेकिन इनकार करने पर मारपीट की गई, जानकारी के अनुसार आरोपियों ने करीब छह महीने पहले भी संदीप को लाठी-डंडों से पीटा था। इस हमले में उसे गंभीर चोटें आई थीं और वह पांच दिन तक अस्पताल में भर्ती रहा था।

पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और भैरवगढ़ थाना पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। एसपी के अनुसार मामले में पुराने लेनदेन और रंजिश की जांच की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, घटना के बाद एक कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि इलाके में ‘ढाबा गैंग’ नाम से करीब 12 युवक सक्रिय हैं, जो लोगों को डराने-धमकाने, हफ्ता वसूली और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : MP News: पोस्टमॉर्टम दोबारा होगा, CBI जांच की सिफारिश, आरोपी पति समर्थ सिंह कोर्ट में पेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें