Rewa News: घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, चेहरे और गले पर गंभीर चोटें, दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, चेहरे और गले पर गंभीर चोटें, दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, चेहरे और गले पर गंभीर चोटें, दो आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लोही पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर एक महिला पर घर में घुसकर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला की पहचान विद्या साकेत निवासी लोही के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोते समय किया गया हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 2:45 बजे एक युवक और एक महिला पैदल मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी महिला सीधे उस घर में घुस गई जहां विद्या साकेत सो रही थी और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चेहरे और गले पर गंभीर चोटें

हमले में महिला के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला के साथ मौजूद युवक को पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा आरोपी

स्थानीय निवासी रामस्वरूप पाटिल के अनुसार घटना के बाद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला पर हमला अचानक और बेहद हिंसक तरीके से किया गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस जांच में जुटी

बिछिया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टर घायल महिला की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री साय ने ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’ के तहत दी बड़ी राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें