MP News: मुख्यमंत्री दौरे को लेकर सिंगरौली में ट्रैफिक प्लान तैयार, रूट और पार्किंग व्यवस्था जारी
MP News: सिंगरौली जिले में 23 और 24 मई को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुख्यमंत्री का काफिला एनसीएल ग्राउंड स्थित हेलीपैड से शुरू होकर सेंट जोसेफ तिराहा, बिलौजी तिराहा, मस्जिद तिराहा, टॉकीज तिराहा, राजकमल होटल, भाजपा कार्यालय, ढोटी तिराहा, इन्द्रा चौक होते हुए उमंग भवन और सूर्याभवन तक जाएगा। इस पूरे मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
पार्किंग व्यवस्था की विस्तृत योजना
प्रशासन ने अलग-अलग श्रेणियों के वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए हैं। हेलीपैड पर आने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग सेंट जोसेफ स्कूल ग्राउंड में होगी। उमंग भवन में आयोजित कार्यक्रम के लिए आने वाले वाहनों को सरस्वती स्कूल परिसर में पार्क किया जाएगा। वहीं सिंगरौली महोत्सव में शामिल होने वाले मीडिया वाहनों की पार्किंग उत्कृष्ट ग्राउंड में और सरकारी अधिकारियों के वाहनों को बैढ़न थाने में खड़ा किया जाएगा।
भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक
यातायात पुलिस ने बताया है कि दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक शहर के अंदर भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गनियारी, इन्द्रा चौक, ढोटी तिराहा और माजन मोड़ से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि शहर में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे।
बस संचालन में बदलाव
बस यात्रियों के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। अब यात्री बसें जिला पंचायत और ट्रामा सेंटर रोड से होकर संचालित होंगी। शाम 4 बजे के बाद बस स्टैंड के अंदर बसों की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट और समय की जानकारी लेकर ही निकलें।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में फल खाने के बाद बिगड़ी सरपंच की तबीयत, अस्पताल में मौत, जांच जारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
