Rewa News: फर्जी केस और धमकियों से टूटे सरकारी शिक्षक, कार्रवाई न होने पर दोबारा खाया जहर
Rewa News: रीवा में सरकारी शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने दो दिन के भीतर दूसरी बार आत्महत्या की कोशिश कर सनसनी फैला दी। गुरुवार को कलाई की नस काटने के बाद शुक्रवार को होश में आने पर उन्होंने परिवार से पूछा कि क्या आरोपियों पर कोई कार्रवाई हुई? जब उन्हें पता चला कि अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, तो निराश होकर उन्होंने जहर खा लिया। फिलहाल उन्हें संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फिर मिली धमकी
शिक्षक के भाई धीरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि अनिल को अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद गांव में आरोपियों द्वारा खुलेआम धमकियां दी जा रही थीं। कहा जा रहा था कि अगर वह बच गया तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसी मानसिक दबाव और प्रशासनिक उदासीनता से परेशान होकर उन्होंने दोबारा आत्मघाती कदम उठा लिया।
5 पेज के सुसाइड नोट
सीएम राइज स्कूल लालगांव में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने अपने सुसाइड नोट में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र शर्मा और पत्रकार निशांत मिश्रा उर्फ अंकित को अपनी दुर्दशा का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पेड़ काटने के विवाद से शुरू हुआ मामला
पीड़ित शिक्षक के बेटे के मुताबिक विवाद जमीन पर लगे हरे-भरे पेड़ को काटने से शुरू हुआ। आरोप है कि मिश्रा परिवार ने बिना अनुमति पेड़ काट दिया। विरोध करने पर शिक्षक और उनके परिवार पर दबाव बनाया गया और थाने में फर्जी मामला दर्ज करा दिया गया।
“28 साल की नौकरी पर लगा दाग”
सुसाइड नोट में शिक्षक ने लिखा कि उन्होंने जीवनभर ईमानदारी से नौकरी की, लेकिन बिना किसी अपराध के उन्हें बदनाम किया गया। उन्होंने थाना प्रभारी पर पैसे लेकर कार्रवाई करने और निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही कॉल डिटेल जांच की मांग भी की।
फौजी बेटे पर धमकी देने का आरोप
शिक्षक ने अपने नोट में यह भी लिखा कि आरोपी परिवार के फौज में पदस्थ बेटे ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी। उन्होंने मामले की सीबीआई या उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों को जेल भेजने की मांग की।
पूरा परिवार करेगा सामूहिक आत्महत्या
अनिल तिवारी की बेटी प्रिया तिवारी ने कहा कि उनके पिता को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या करेगा। परिवार का कहना है कि एक ईमानदार व्यक्ति को सिस्टम ने मौत चुनने पर मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा-सीधी रोड पर भीषण हादसा, आम के पेड़ से टकराकर पलटा बल्कर; ड्राइवर की जलकर मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
