Sidhi News: सीधी के सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में वन्यजीव से खिलवाड़, युवकों का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Sidhi News: सीधी के सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में वन्यजीव से खिलवाड़, युवकों का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Sidhi News: सीधी के सोन घड़ियाल अभ्यारण्य में वन्यजीव से खिलवाड़, युवकों का वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले स्थित सोन घड़ियाल अभ्यारण्य से वन्यजीवों के साथ छेड़छाड़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ युवक सोन नदी में घड़ियाल के बच्चे के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अभ्यारण्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

नदी में नहाते दिखे 5 से 6 युवक

वायरल वीडियो में 5 से 6 युवक सोन नदी में नहाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्थान अभ्यारण्य क्षेत्र और मुख्य मार्ग से करीब 300 मीटर दूर है। इसी इलाके में हाल ही में चंबल नदी से लाए गए 80 कछुए और घड़ियाल छोड़े गए थे। अभ्यारण्य में पहले से भी बड़ी संख्या में घड़ियाल और मगरमच्छ मौजूद हैं।

घड़ियाल के बच्चे को पकड़कर बनाया वीडियो

वीडियो में युवक घड़ियाल के बच्चे को पकड़कर उसके साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवक उसकी पूंछ पकड़ते नजर आए, जबकि कुछ उसका मुंह पकड़कर वीडियो बनाते दिखे। इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है और वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

मामले में अधिकारी प्रमोद सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है और जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में वन्यजीवों के साथ छेड़छाड़ या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Satna News: सतना में लाड़ली बहना योजना का खुलासा, 27 सरकारी कर्मचारी महिलाएं निकलीं अपात्र हितग्राही

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें