MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS की स्पेशल टीम आज करेगी दूसरा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट की भी नजर

MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS की स्पेशल टीम आज करेगी दूसरा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट की भी नजर

MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS की स्पेशल टीम आज करेगी दूसरा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट की भी नजर

MP News: भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज बेहद अहम दिन है। ट्विशा के शव का आज भोपाल एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा। दिल्ली AIIMS की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भोपाल पहुंच चुकी है और पूरे मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट से लेकर राज्य सरकार तक की नजर बनी हुई है।

दिल्ली AIIMS की स्पेशल टीम करेगी पोस्टमार्टम

जानकारी के मुताबिक दिल्ली एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने इस मामले के लिए 4 वरिष्ठ डॉक्टरों का विशेष मेडिकल बोर्ड गठित किया है, यह टीम सिर्फ दोबारा पोस्टमार्टम ही नहीं करेगी, बल्कि पूरे मामले के मेडिकल और फॉरेंसिक पहलुओं की भी गहराई से जांच करेगी। माना जा रहा है कि इस जांच से कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।

ट्विशा के शव का भोपाल एम्स में ही होगा दोबारा पोस्टमार्टम, पति समर्थ के  'मददगार' अब रडार पर; 10 दिन उसे किसने दी पनाह? | Twisha sharma death case  second postmortem in

परिवार की मांग पर हुआ दूसरा पोस्टमार्टम

ट्विशा शर्मा के परिजन शुरुआत से ही मौत को संदिग्ध बताते रहे हैं। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच की मांग की थी, मामला जबलपुर हाई कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दे दी। इसके बाद दिल्ली AIIMS की टीम को भोपाल बुलाया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने भी लिया स्वतः संज्ञान

इस मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींच लिया है। सुप्रीम Court ने शनिवार को इस पूरे मामले में स्वतः संज्ञान लिया है, बताया जा रहा है कि 25 मई को मामले की सुनवाई होगी। ऐसे में अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगामी न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हुई है, ट्विशा शर्मा का शव पिछले 12 दिनों से भोपाल एम्स की मॉर्चुरी में रखा हुआ है, पुलिस ने शव के डिकंपोज होने की बात भी कही थी, लेकिन परिवार न्याय की मांग पर अड़ा रहा। इसी बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है।

पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर

मामले के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने 7 दिनों की रिमांड पर लिया है, समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर हाई कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने सरेंडर स्वीकार नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

नए खुलासों की उम्मीद

दिल्ली AIIMS की विशेष मेडिकल टीम की जांच और दूसरे पोस्टमार्टम को इस केस का सबसे अहम मोड़ माना जा रहा है, संभावना जताई जा रही है कि रिपोर्ट में ऐसे नए तथ्य सामने आ सकते हैं, जो ट्विशा शर्मा की मौत की असली वजह तक पहुंचने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें : MP News: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS की स्पेशल टीम आज करेगी दूसरा पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट की भी नजर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें