CG News: मुंगेली जिले को 65 लाख की मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अपराध जांच में आएगी तेजी
CG News: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गृह मंत्री अमित शाह की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों को अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इसी क्रम में मुंगेली जिले को करीब 65 लाख रुपये की आधुनिक फॉरेंसिक वैन प्राप्त हुई है, इस वैन के तकनीकी उपयोग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनदर्शन सभाकक्ष में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी दी गई।

मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ
कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से वर्चुअली जुड़कर मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर सेवा के लिए रवाना किया, यह वैन अब मुंगेली जिले की अपराध जांच प्रणाली को नई तकनीकी ताकत प्रदान करेगी।

अपराध जांच में आएगी तेजी
बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन वैज्ञानिक जांच में अहम भूमिका निभाएगी, इससे घटनास्थल पर ही प्रारंभिक फॉरेंसिक जांच संभव होगी, जिससे अपराधियों तक पहुंचने और साक्ष्य मजबूत करने में मदद मिलेगी, मुंगेली एसएसपी भोजराम पटेल ने कहा कि यह वैन वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच को और मजबूत बनाएगी, उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था में साक्ष्य सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और यह वैन जांच प्रक्रिया को अधिक सटीक बनाएगी।
तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया
फॉरेंसिक विशेषज्ञ सुश्री ज्योत्सना लकड़ा ने पुलिस अधिकारियों को वैन में उपलब्ध आधुनिक उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी, उन्होंने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य संग्रह, उनकी सुरक्षा और वैज्ञानिक तरीके से जांच करना बेहद जरूरी है ताकि अदालत में साक्ष्य मान्य रह सकें, इस कार्यशाला में अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी, एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा, डीएसपी हरविंदर सिंह सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: दिल्ली में केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज की CM साय से मुलाकात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
