MP News: सीधी के काशीहवा गांव में दर्दनाक अग्निकांड, तीन मासूमों की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय

MP News: सीधी के काशीहवा गांव में दर्दनाक अग्निकांड, तीन मासूमों की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय

MP News: सीधी के काशीहवा गांव में दर्दनाक अग्निकांड, तीन मासूमों की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय

MP News: सीधी जिले के जमोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम काशीहवा में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां आग लगने से तीन मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब घर के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में स्पार्किंग के कारण आग लग गई और देखते ही देखते कच्चा मकान आग की चपेट में आ गया।

घर में फंसे मासूम और दर्दनाक अंत

हादसे के समय घर बाहर से बंद था और अंदर डेढ़ वर्षीय रिधि साकेत, 6 वर्षीय धुम्मू उर्फ संध्या साकेत और एक अन्य 3 वर्षीय मासूम बच्चा मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि तीनों बच्चे बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

परिवार की मजबूरी और हादसे का समय

घटना के समय बच्चों के पिता रामरतन साकेत मजदूरी के लिए सीधी शहर गए हुए थे, जबकि मां राशन लेने बाजार गई थी। इसी दौरान घर में आग लग गई और मासूम बच्चे अकेले फंस गए, ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सब बेबस रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासनिक मदद और मंत्री का दौरा

घटना के बाद रविवार शाम करीब 4 बजे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल काशीहवा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और तत्काल ₹20 हजार की सहायता राशि प्रदान की।

सरकारी मुआवजा और राहत राशि

मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक तीनों बच्चों के नाम पर 6-6 लाख रुपए यानी कुल ₹18 लाख की आर्थिक सहायता का चेक परिवार को सौंपा गया। मंत्री ने कहा कि शासन इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और आगे भी हर संभव मदद दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP News: एक्ट्रेस ट्विशा की संदिग्ध मौत मामला, जांच, पोस्टमॉर्टम और न्यायिक कार्रवाई तेज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें