MP News: प्रेमी से विवाद के बाद 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ी नाबालिग, 3 घंटे चला ड्रामा
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र स्थित धानी गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग किशोरी प्रेम प्रसंग से नाराज होकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई, घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है.
150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी किशोरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किशोरी करीब 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई थी, उसे देखकर आसपास के लोग और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, किशोरी के पास मोबाइल फोन भी था, लेकिन वह किसी का कॉल रिसीव नहीं कर रही थी.
पुलिस ने कराया कॉन्फ्रेंस कॉल
सूचना मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, परिजनों से पूछताछ में पता चला कि, किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और विवाद के बाद वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गई, स्थिति को देखते हुए पुलिस ने युवक से कॉन्फ्रेंस कॉल पर किशोरी की बात करवाई.
3 घंटे बाद सुरक्षित उतरी नीचे
पुलिस और परिजनों ने लगातार समझाइश देकर किशोरी को शांत कराया, करीब 3 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दोपहर करीब 1 बजे किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई, इसके बाद पुलिस ने उसे स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, चितरंगी पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है, थाना प्रभारी ने युवाओं से अपील की है कि, भावनाओं में बहकर कोई खतरनाक कदम न उठाएं, क्योंकि इससे परिवार और करीबी लोगों को गहरा दुख पहुंचता है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 13 लाख के जेवर-नगदी लेकर फरार हुए चोर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
