MP News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा अवकाश
MP News: राज्य शासन ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) की सरकारी छुट्टी में संशोधन करते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब पहले घोषित 27 मई की बजाय 28 मई को अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार शाम आदेश जारी किए गए।
27 मई को खुले रहेंगे दफ्तर और बैंक
नए आदेश के अनुसार 27 मई को सभी सरकारी कार्यालय और बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे, जबकि 28 मई को पूरे राज्य में अवकाश घोषित किया गया है, पहले बैंकिंग अवकाश भी 27 मई को ही तय किया गया था, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है।
बैंक यूनियनों की मांग के बाद निर्णय
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, मध्य प्रदेश ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया था कि बैंकों की छुट्टी वास्तविक त्योहार की तिथि के अनुसार 28 मई को निर्धारित की जाए, संगठन के कोऑर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत घोषित अवकाश को संशोधित करने की मांग की गई थी, ताकि कर्मचारी त्योहार को सही तिथि पर मना सकें।
अन्य राज्यों में भी हुआ संशोधन
दिल्ली और गुजरात में भी सरकारों ने पहले घोषित अवकाश में बदलाव करते हुए 28 मई को ही ईद-उल-जुहा का अवकाश घोषित किया है। इसी परंपरा को देखते हुए राज्य सरकार ने भी यह निर्णय लिया, कर्मचारी संगठनों का मानना था कि धार्मिक त्योहार का अवकाश उसकी वास्तविक तिथि पर ही होना चाहिए, ताकि सरकारी और बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारी श्रद्धा और उत्साह के साथ पर्व मना सकें।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में वृद्ध आश्रम का नया भवन, बुजुर्गों को मिली आधुनिक सुविधा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
