MP News: धार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा, भोजशाला, विकास कार्य और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हुए शामिल
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार पहुंचे, जहां उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन और पूजन किए। यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए खास रहा।
मां वाग्देवी का पूजन और ऐलान
भोजशाला परिसर में मुख्यमंत्री ने मां वाग्देवी के दर्शन कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने सरस्वती लोक और भोज शोध संस्थान स्थापित करने की घोषणा की, उन्होंने कहा कि यह कदम क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा।
![]()
शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता
भोजशाला आंदोलन में शहीद हुए तीन बलिदानियों लक्ष्मण सिंह पंचघाटी, बनसिंह अमझेरा और अंतर सिंह के परिजनों को मुख्यमंत्री ने 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, कार्यक्रम में इन परिवारों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद अब भोजशाला क्षेत्र को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने ‘जय जय सियाराम’ के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की, सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब धार का इतिहास बदलने और विकास की नई कहानी लिखने का समय आ गया है।
विकास कार्यों का लोकार्पण
भोजशाला कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया।
जल संरक्षण अभियान में सहभागिता
इसके बाद मुख्यमंत्री ने देवी सागर तालाब पहुंचकर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘गंगा दशहरा’ के तहत श्रमदान किया, उन्होंने कहा कि राज्य में जल संरक्षण के लिए करोड़ों रुपये की लागत से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं, जो भविष्य की जल सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
यह भी पढ़ें : MP News: बकरीद की छुट्टी में बदलाव, अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा अवकाश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
