CG News: प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख, ब्लैक स्पॉट सुधार और EV नेटवर्क विस्तार पर जोर
CG News: प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मुख्य सचिव ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी जरूरी कदम तुरंत और प्रभावी तरीके से लागू किए जाएं। मंत्रालय में हुई सड़क सुरक्षा बैठक में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया।
![]()
ब्लैक स्पॉट पर सख्त निगरानी
मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट की नियमित निगरानी की जाए और वहां सड़क संरचना में जरूरी सुधार तुरंत किए जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से काम करने को कहा ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके, बैठक में सुप्रीम कोर्ट और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई। साथ ही राज्य सड़क सुरक्षा कोष, पीएम राहत योजना और पीएम ई-ड्राइव योजना की प्रगति की जानकारी ली गई और सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।
EV चार्जिंग नेटवर्क विस्तार
मुख्य सचिव ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन की स्थापना जल्द पूरी की जाए। वर्तमान में प्रदेश में 150 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत कैशलेस इलाज मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत यह सुविधा लागू है, जिसमें अब तक 282 मामलों में पंजीकरण किया जा चुका है। उन्होंने स्वास्थ्य, पुलिस, परिवहन और प्रशासन को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : CG News: खरीफ 2026 की तैयारी: किसानों के लिए डीजल आपूर्ति सुनिश्चित, सरकार ने जारी किए अहम निर्देश
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
