CG News: बस्तर में दशकों की सेवा को मिला राष्ट्रीय सम्मान, गोडबोले दंपति को पद्मश्री से नवाजा गया
CG News: बस्तर के सुदूर और दुर्गम वनांचलों में वर्षों से निस्वार्थ चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले और श्रीमती सुनीता गोडबोले को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया गया है। यह उपलब्धि राज्य के लिए गौरवपूर्ण मानी जा रही है।

मुख्यमंत्री साय ने जताया हर्ष
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोडबोले दंपति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता राष्ट्र निर्माण का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान है, गोडबोले दंपति ने वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर बस्तर के बारसूर जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में वर्षों तक निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं दीं। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता, कुपोषण मुक्ति और ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार में अहम भूमिका निभाई।
![]()
कठिन परिस्थितियों में भी सेवा जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद दंपति ने जिस निष्ठा से कार्य किया, वह अत्यंत प्रेरणादायक है। उनकी सेवा ने समाज के वंचित वर्गों को नई उम्मीद दी है, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गोडबोले दंपति की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनका जीवन समाज सेवा, करुणा और दायित्वबोध का मजबूत उदाहरण है।
यह भी पढ़ें : CG News: मानसून 2026 की तैयारी: बाढ़ नियंत्रण, राहत व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर सख्त निर्देश जारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
