MP News: श्रावण मास में बाबा महाकाल के भांग शृंगार के लिए आवेदन शुरू, चयन समिति तय करेगी तारीखें

MP News: श्रावण मास में बाबा महाकाल के भांग शृंगार के लिए आवेदन शुरू, चयन समिति तय करेगी तारीखें

MP News: श्रावण मास में बाबा महाकाल के भांग शृंगार के लिए आवेदन शुरू, चयन समिति तय करेगी तारीखें

MP News: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दौरान होने वाले विशेष भांग शृंगार के लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार मंदिर प्रबंधन ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए चयन समिति के माध्यम से तारीखों का आवंटन करने का निर्णय लिया है।

महाकाल मंदिर में शुरू हुई बुकिंग प्रक्रिया

श्रावण मास में बाबा महाकाल के दर्शन और विशेष पूजन का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इसी दौरान होने वाले भांग शृंगार को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। महाकाल मंदिर समिति ने इस वर्ष भांग शृंगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक श्रद्धालु मंदिर कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।

Ujjain baba mahakal Shravan month bhang shringar booking start fees

श्रद्धालु भी करा सकेंगे भांग शृंगार

मंदिर के पुजारियों के अलावा आम श्रद्धालुओं को भी भांग शृंगार कराने का अवसर मिलेगा। हालांकि इसके लिए उस पुजारी की सहमति लेना अनिवार्य होगा, जिसके माध्यम से शृंगार कराया जाना है। सहमति पत्र आवेदन के साथ जमा करना जरूरी रहेगा, मंदिर प्रशासन के अनुसार 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक चयन समिति श्रद्धालुओं को भांग शृंगार की तारीखें आवंटित करेगी। नई व्यवस्था का उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना और विवाद की संभावनाओं को समाप्त करना है।

कितना आएगा भांग शृंगार का खर्च?

श्रावण मास के दौरान होने वाले विशेष भांग शृंगार में लगभग 10 से 12 हजार रुपये तक का खर्च आता है। पहले सीमित शुल्क पर पुजारियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर तारीखें उपलब्ध करा दी जाती थीं, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बना दिया गया है।

भांग की मात्रा पर तय की गई सीमा

महाकाल मंदिर में होने वाले भांग शृंगार के लिए अब अधिकतम साढ़े तीन किलो भांग के उपयोग की अनुमति है। पहले इस विशेष शृंगार में 5 से 7 किलो तक भांग का इस्तेमाल किया जाता था। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद भांग, पंचामृत और अन्य पूजन सामग्री की मात्रा को निर्धारित किया गया है।

हर दिन होता है विशेष शृंगार

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती के दौरान बाबा महाकाल का भांग, सूखे मेवे, हल्दी और चंदन से विशेष शृंगार किया जाता है। वहीं प्रमुख त्योहारों और विशेष अवसरों पर भगवान को गणेश, विष्णु, श्रीकृष्ण, सूर्य, चंद्रमा और शेषनाग सहित विभिन्न दिव्य स्वरूपों में सजाया जाता है, श्रावण मास को लेकर देशभर से आने वाले भक्तों में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेष भांग शृंगार में शामिल होने और बाबा महाकाल की सेवा का अवसर पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आवेदन करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: 21 जून को जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति के संभावित दौरे से प्रशासन अलर्ट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें