MP News: मैहर में किस्त के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया हमला, इलाज के दौरान मौत
MP News: मैहर जिले के हिनौती बघवार गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर धारदार टांगी से हमला कर दिया. हमले में बड़े भाई रामायण सोंधिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी सिया और बेटा अंकित सोंधिया भी घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रीवा के संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान रामायण की मौत हो गई. घटना रविवार दोपहर रामनगर थाना क्षेत्र की है.
गाड़ी की किस्त को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, गाड़ी की किस्त लेने के लिए एजेंसी का एक कर्मचारी रामायण सोंधिया के घर पहुंचा था. वहां उसने रामायण की पत्नी सिया से उनके छोटे भाई रामकिंकर के घर का पता पूछा. सिया ने कर्मचारी को छोटे भाई के घर का पता बता दिया. इसके बाद एजेंसी का कर्मचारी किस्त लेने रामकिंकर के पास पहुंच गया, बताया जा रहा है कि छोटे भाई रामकिंकर सोंधिया को इस बात पर नाराजगी थी कि बड़े भाई के घर से उसके घर का पता क्यों बताया गया. इसी बात को लेकर वह बड़े भाई के घर पहुंचा और विवाद करने लगा. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई.
टांगी से हमला, पत्नी और बेटा भी घायल
विवाद के दौरान रामकिंकर सोंधिया ने धारदार टांगी से बड़े भाई रामायण पर हमला कर दिया. हमले में रामायण गंभीर रूप से घायल हो गए. बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी सिया और बेटा अंकित भी घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत में रामायण सोंधिया को रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ घंटे बाद उनकी मौत हो गई. घटना के बाद गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर मामला गंभीर हो गया है. घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और आगे की पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है.
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में स्कूल से लौट रही 14 साल की छात्रा को बोलेरो में किया अगवा, पुलिस ने एक बाल अपचारी को पकड़ा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |











1 thought on “MP News: मैहर में किस्त के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया हमला, इलाज के दौरान मौत”