CG News: डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश का असर, केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण के लिए जारी हुआ कार्यादेश

CG News: डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश का असर, केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण के लिए जारी हुआ कार्यादेश

CG News: डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश का असर, केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण के लिए जारी हुआ कार्यादेश

CG News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देशों के बाद बहुप्रतीक्षित केशकाल घाट फोरलेन बायपास परियोजना को बड़ी गति मिली है। लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर बनने वाले इस महत्वपूर्ण बायपास के निर्माण के लिए चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया है।

बस्तर दौरे में किया था स्थल निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 जून को बस्तर प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ बायपास के दोनों छोरों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।

Deputy Chief Minister Saw had given instructions during his visit to Bastar

308 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा बायपास

लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग 308 करोड़ रुपए की लागत से केशकाल घाट फोरलेन बायपास का निर्माण कराया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ बस्तर की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी, प्रस्तावित बायपास की कुल लंबाई 11.38 किलोमीटर होगी। इस मार्ग के निर्माण से केशकाल घाट में लगने वाले जाम और यातायात संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा मिलेगी।

बनेंगे दो बड़े और दो मध्यम पुल

परियोजना के तहत बायपास मार्ग पर दो वृहद (बड़े) पुल और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे। इससे मार्ग की क्षमता और सुरक्षा दोनों में सुधार होगा तथा बरसात के दौरान भी यातायात प्रभावित नहीं होगा।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर विशेष जोर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर परियोजना को पूरा कर जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने पर जोर दिया है, सरकार का मानना है कि केशकाल घाट बायपास बस्तर क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना है। इसके बनने से रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर आवागमन सुगम होगा, यात्रा समय कम होगा और क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें : CG News: EPFO की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न: श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय PF खातों के जल्द निपटारे के दिए निर्देश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें