MP News : मुरैना रेल हादसा : एक अफवाह ने छिनी चार लोगो की जान
MP News : मुरैना जिले में खजुराहो-Udaipur इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल फटने और आग लगने की अफवाह फैलने से बड़ा हादसा हो गया. अफवाह से घबराकर कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए. इसी दौरान पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगो की मौत होगयी. घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है और रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
अफवाह के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार , रविवार शाम करीब 4:15 बजे खजुराहो-udaipur इंटरसिटी एक्सप्रेस हेतमपुर और धोलपुर स्टेशन के बीच चैन खीचने के कारण रुक गयी | इसी दौरान किसी यात्री ने ट्रेन में मोबाइल फटने और आग लगने की बात कह दी , यह खबर तेज़ी से यात्रियों के बीच फैल गयी. अचानक मची अफरा-तफरी के कारण कई लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आये.
ट्रेन से उतरने के बाद बड़ी संख्या में यात्री रेलवे ट्रैक के आस-पास खड़े हो गए | कई लोगों के हाथो में सामान और बैग भी थे. यात्रियों को यह अंदाजा नहीं था की दूसरी पटरी पर एक ट्रेन और आने वाली है, इसी बीच पातालकोट एक्सप्रेस तेज़ गति से वहां पहुँच गयी |
घबराहट बनी हादसे का कारण
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, पातालकोट एक्सप्रेस के लोको पायलट ने लगातार हॉर्न बजाय और यात्रियों को सावधान करने का प्रयास किया | स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाये गए , लेकिन ट्रेन की रफ़्तार अधिक होने के कारण बड़ा टला नहीं जा सका | ट्रैक पर मौजूद लोग जान बचने के लिए इधर – उधर भागे , फिर भी चार यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए |
हादसे में राजस्थान के बीकानेर निवासी बिरमा देवी, आगरा निवासी शकुंतला सिंह ,अफरीन और उनके चार वर्षीय बेटे असद की मृत्यु हो गयी | घटना के बाद परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल हो गया |
जांच के आदेश , परिजनों को मिलेगी सहयता
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस , रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँच गए . रहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और मृतकों के शवों को पोस्ट मोर्टेम के लिए बेजा गया. रेलवे अधिकारीयों ने मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति घटनास्थल का निरिक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी. अधिकारियो ने यह भी कहा है की मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी |
यह हादसा एक बार फिर दिखता है की अफवाहें कितनी खतरनाक साबित हो सकती है. थोड़ी सी गलत जानकारी ने चार लोगों की जान ले ली और कई परिवारों को गहरे दुःख में डाल दिया |
यह भी पढ़े : CG News: रायगढ़ में बायोगैस संयंत्र को मिली नई जिंदगी, ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद का लाभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

