Rewa News: रीवा में वायरल वीडियो विवाद: पुलिस को गालियां और समाज पर टिप्पणी, केस दर्ज

Rewa News: रीवा में वायरल वीडियो विवाद: पुलिस को गालियां और समाज पर टिप्पणी, केस दर्ज

Rewa News: रीवा में वायरल वीडियो विवाद: पुलिस को गालियां और समाज पर टिप्पणी, केस दर्ज

Rewa News: रीवा जिले के त्यौंथर तहसील अंतर्गत ग्राम सुनौरी से एक वायरल वीडियो सामने आने के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में आलोक पटेल नाम के युवक पर पुलिस को गालियां देने और खुलेआम चुनौती देने के आरोप लगे हैं।

पुलिस पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

करीब 2 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में आरोपी द्वारा पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। वीडियो में वह पुलिस को चुनौती देता भी दिखाई दे रहा है।

समाज को लेकर भी विवादित बयान

आरोप है कि वीडियो में ब्राह्मण समाज के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसके बाद सामाजिक स्तर पर भी नाराजगी बढ़ गई है, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सोमवार शाम मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीमों द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

समाज की प्रतिक्रिया

ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतिनिधि मनीष शुक्ला ने इस वीडियो की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे बयान समाज में तनाव पैदा कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में एक ही दिन दो शव बरामद, सिल्परा और विजय विलास नहर से मिले शव, जांच जारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें