CG News: अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना 2026: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी फ्री पढ़ाई, हॉस्टल और भोजन
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पढ़ाई का अवसर दिया जाएगा, जिससे उनका भविष्य और अधिक मजबूत बन सके, योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को राज्य के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययन की सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक पहुंच प्रदान करना है।

सरकार उठाएगी पूरा खर्च
इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि विद्यार्थियों की पढ़ाई से जुड़े सभी प्रमुख खर्च सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे। इसमें शैक्षणिक शुल्क, छात्रावास, भोजन, गणवेश, अध्ययन सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। इससे श्रमिक परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी, पात्र और पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण
यह योजना केवल शिक्षा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर भी प्रदान करती है। इससे सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा, सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो। अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: कोटा नगर पंचायत का दर्जा बढ़ा, अब बनेगी नगर पालिका, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
