MP News: संगठन ऐप से डिजिटल लर्निंग, बीजेपी का चरणबद्ध प्रशिक्षण अभियान
MP News: भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत बूथ और मंडल स्तर के करीब 7 लाख कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला और मंडल स्तर का प्रशिक्षण पूरा
जानकारी के अनुसार, बीजेपी के जिला और मंडल स्तर के प्रशिक्षण वर्ग पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। अब पार्टी का फोकस बूथ स्तर की समितियों और मंडल मोर्चा टीमों पर है, जिन्हें संगठन एप के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
संगठन ऐप बनेगा प्रशिक्षण का मुख्य माध्यम
पार्टी कार्यकर्ताओं को चार प्रमुख पाठ्यक्रम संगठन ऐप पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें पार्टी की विचारधारा, संगठन का इतिहास, नेतृत्व विकास और केंद्र सरकार की विकास योजनाएं शामिल होंगी। कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर वीडियो देखकर प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन दर्ज करेंगे, चारों पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर डिजिटल सर्टिफिकेट जनरेट होगा। इससे प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल हो जाएगी।
14 दिन का विशेष प्रशिक्षण अभियान
यह महाअभियान 23 जून 2026 (डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि) से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 (जयंती) तक 14 दिनों तक चलेगा। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों के साथ प्रशिक्षण को जोड़ा जाएगा, रणनीति के अनुसार, ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद बूथ अध्यक्ष और प्रभारी कार्यकर्ताओं को तुरंत संगठन ऐप खोलकर प्रशिक्षण पूरा कराने के लिए प्रेरित करेंगे और सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाया जाएगा।
डिजिटल टीमों का गठन
इस पूरे अभियान के संचालन के लिए जिलों में विशेष डिजिटल प्रशिक्षण टीमें बनाई गई हैं। प्रदेश स्तर पर इस व्यवस्था की जिम्मेदारी संयोजक शैलेन्द्र बरूआ (प्रदेश उपाध्यक्ष) और सदस्य राजेन्द्र सिंह व सुयश त्यागी को सौंपी गई है, यह अभियान पार्टी को “कागज-रहित” और डिजिटल रूप से अधिक संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर संगठनात्मक क्षमता को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: मोहनिया सुरंग में बढ़ी स्टंटबाजी पर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
