MP News: लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में सम्मान, पेंशन और अधिकारों पर उठी बड़ी मांग

MP News: लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में सम्मान, पेंशन और अधिकारों पर उठी बड़ी मांग

MP News: लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में सम्मान, पेंशन और अधिकारों पर उठी बड़ी मांग

MP News: राजधानी के रविंद्र भवन में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान सम्मान दिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यह विषय राज्य स्तर का नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के निर्णय का विषय है।

मंच पर मौजूद अतिथि।

केद्र सरकार से निर्णय की अपील

कप्तान सिंह सोलंकी ने मंच से कहा कि लोकतंत्र सेनानियों की मांगों को केंद्र सरकार के स्तर पर उठाया जाना चाहिए। उन्होंने पूर्व सांसद कैलाश सोनी से अपील करते हुए कहा कि वे इस विषय को केंद्र तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

पेंशन और टैक्स छूट पर भी चर्चा

सम्मेलन में यह भी मुद्दा उठा कि लोकतंत्र सेनानियों को मिलने वाली 30 हजार रुपये मासिक पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए। हालांकि, पूर्व राज्यपाल ने संकेत दिया कि यह प्रस्ताव वित्त मंत्री स्तर पर स्वीकार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि उपलब्ध सुविधाओं को स्वीकार करना ही बेहतर है।

95 वर्ष से अधिक उम्र के सेनानियों का सम्मान

कार्यक्रम में 95 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानियों का विशेष सम्मान किया गया। सोलंकी ने कहा कि “खूब जियो और 95 वर्ष की आयु तक पहुंचकर सम्मान प्राप्त करो।” इस पर उपस्थित सेनानियों और परिजनों ने भावुक प्रतिक्रिया दी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों का शाल-श्रीफल देकर सम्मान किया। उन्होंने विशेष तीर्थ यात्रा, सरकारी रेस्ट हाउस में निशुल्क ठहराव, गंभीर बीमारी में मुफ्त उपचार और एयर एंबुलेंस सुविधा जैसी कई घोषणाएं कीं।

आपातकाल संघर्ष को बताया लोकतंत्र की नींव

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र सेनानियों ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र को दबाने का प्रयास किया गया था, लेकिन सेनानियों के संघर्ष से लोकतंत्र सुरक्षित रहा, कार्यक्रम में आपातकाल के दौर पर आधारित एक विशेष फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिसे लोकतंत्र प्रहरी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने तैयार किया है।

यह भी पढ़ें : MP News: संगठन ऐप से डिजिटल लर्निंग, बीजेपी का चरणबद्ध प्रशिक्षण अभियान 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें