MP News: मुरैना में प्रेम प्रसंग को लेकर नाबालिग छात्र से मारपीट, बीच सड़क डंडों से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

MP News: मुरैना में प्रेम प्रसंग को लेकर नाबालिग छात्र से मारपीट, बीच सड़क डंडों से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

MP News: मुरैना में प्रेम प्रसंग को लेकर नाबालिग छात्र से मारपीट, बीच सड़क डंडों से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि लड़की के पिता और उनके साथ मौजूद लोगों ने छात्र को बीच सड़क रोककर डंडों से पीटा. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बीच सड़क हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर छात्र कहीं जा रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे रोक लिया. आरोप है कि इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई. घटना के वीडियो में कुछ लोग छात्र पर डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.

रहम की गुहार के बावजूद हमला जारी रहने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र खुद को बचाने की कोशिश करता रहा और मदद की गुहार लगाता रहा. आरोप है कि मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया. वीडियो में कुछ लोग उसे पकड़कर घसीटते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इन दावों की जांच पुलिस कर रही हैम घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुरुआत में किसी ने बीच-बचाव नहीं किया. बाद में कुछ लोगों ने आगे बढ़कर स्थिति को शांत कराने की कोशिश की और आरोपियों को रोकने का प्रयास किया.

प्रेम प्रसंग बताया जा रहा कारण

पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार छात्र और नाबालिग लड़की की पहचान कोचिंग के दौरान हुई थी. दोनों के एक साथ चले जाने के बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में दोनों मिलने के बाद विवाद बढ़ गया.

एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार लड़की के मिलने के बाद छात्र के साथ हुई मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: मानसून में रीवा के जलप्रपातों पर उमड़ रही भीड़, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें