Rewa News: रीवा जिला पंचायत CEO पर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का तीखा हमला, लगाए भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप
Rewa News: रीवा में जिला पंचायत के कामकाज को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने जिला पंचायत CEO पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में अधिकांश अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं, लेकिन एक अधिकारी की कार्यशैली पूरे सिस्टम की छवि खराब कर रही है.
![]()
CEO पर लगाए गंभीर आरोप
अभय मिश्रा ने जिला पंचायत CEO मेहताब सिंह गुर्जर पर भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगाए. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग में एजेंटों के माध्यम से काम कराया जा रहा है और हर स्तर पर कमीशन की व्यवस्था हावी है. विधायक का दावा है कि इससे आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
कलेक्टर और आईजी की तारीफ
विधायक ने कहा कि रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और आईजी गौरव राजपूत सहित जिले के कई अधिकारी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. हालांकि उन्होंने जिला पंचायत CEO की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी वजह से पूरे प्रशासन की छवि प्रभावित हो रही है, अभय मिश्रा ने कहा कि वह इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से करेंगे. उनका कहना है कि जिला पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए मामले की जांच होनी चाहिए.
पहले भी उठा चुके हैं सवाल
इससे पहले भी जब जिला पंचायत के कर्मचारियों ने कलेक्टर की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया था, तब अभय मिश्रा ने उस प्रदर्शन को जिला पंचायत CEO की रणनीति बताया था. उस समय भी उन्होंने कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के कामकाज की सराहना की थी, विधायक के आरोपों पर जब जिला पंचायत CEO मेहताब सिंह गुर्जर से प्रतिक्रिया लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. फिलहाल आरोप और प्रत्यारोप के बीच इस मामले को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें : MP News: मुरैना में प्रेम प्रसंग को लेकर नाबालिग छात्र से मारपीट, बीच सड़क डंडों से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
