CG News: चिंतन शिविर 3.0 का समापन, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए तैयार होगा नया रोडमैप, CM साय ने बताई आगे की रणनीति
CG News: राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 का समापन हो गया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रिपरिषद के सदस्य, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने प्रदेश के विकास, सुशासन और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. शिविर का आयोजन सुशासन एवं अभिसरण विभाग और आईआईएम रायपुर के सहयोग से किया गया.

CM साय ने बताया शिविर का उद्देश्य
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चिंतन शिविर अब केवल विचार साझा करने का मंच नहीं है, बल्कि राज्य की नई नीतियों और प्रशासनिक सुधारों की दिशा तय करने का माध्यम बन चुका है. उन्होंने कहा कि यहां मिले सुझावों के आधार पर सरकार आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण फैसले लेगी, शिविर में विशेषज्ञों ने छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक और जनजातीय विरासत को पर्यटन के माध्यम से नई पहचान देने पर जोर दिया. साथ ही जिला आधारित विकास मॉडल को बढ़ावा देने की बात कही गई, ताकि हर जिले की विशेषताओं के अनुसार रोजगार, उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके.
![]()
तकनीक और कृषि सुधारों पर चर्चा
कार्यक्रम में डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 5जी, ड्रोन और ब्लॉकचेन जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर विचार किया गया. कृषि क्षेत्र में प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के सुझाव भी सामने आए.
सुशासन की उपलब्धियां भी रखीं सामने
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चिंतन शिविरों से मिले सुझावों के आधार पर ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु जैसी कई पहल सफलतापूर्वक लागू की गई हैं. सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न विभागों की सैकड़ों सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ पहले से अधिक आसानी से मिल रहा है, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि चिंतन शिविर 3.0 से मिले सुझाव राज्य की भावी विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और जनहित की नीतियों को नई दिशा देंगे. उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को साकार करने में यह मंथन अहम भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 103 करोड़ की स्वास्थ्य परियोजनाओं की शुरुआत, मेडिकल कॉलेज और कैंसर उपचार को मिलेगा बड़ा विस्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
