CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गनियारी के सरकारी स्कूल का नाम होगा डॉ. तीजन बाई के नाम पर

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गनियारी के सरकारी स्कूल का नाम होगा डॉ. तीजन बाई के नाम पर

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गनियारी के सरकारी स्कूल का नाम होगा डॉ. तीजन बाई के नाम पर

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की महान लोककलाकार और पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई की स्मृति में बड़ा निर्णय लिया है. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने उनके गृहग्राम गनियारी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और घोषणा की कि यहां के शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी रखा जाएगा.

अब Teejan Bai के नाम पर होगा गनियारी का सरकारी स्कूल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र  यादव ने किया बड़ा ऐलान | Teejan Bai Ganiyari Government School Renamed

श्रद्धांजलि सभा में हुई घोषणा

शिक्षा मंत्री ने अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह नामकरण प्रदेश की महान लोककलाकार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक होगा, मंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्भुत पंडवानी शैली और वर्षों की साधना से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाई. उनकी कला ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी

उन्होंने कहा कि डॉ. तीजन बाई का जीवन संघर्ष, समर्पण और लोककला के संरक्षण का प्रेरणादायी उदाहरण है. स्कूल का नाम उनके नाम पर होने से छात्र-छात्राओं को उनके व्यक्तित्व और सांस्कृतिक योगदान से प्रेरणा मिलेगी, राज्य सरकार का मानना है कि यह फैसला केवल नाम बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मान देने की एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे आने वाली पीढ़ियां डॉ. तीजन बाई के योगदान को याद रखेंगी और लोककला के प्रति जुड़ाव भी बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: चिंतन शिविर 3.0 का समापन, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए तैयार होगा नया रोडमैप, CM साय ने बताई आगे की रणनीति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें