CG News: PM जनमन आवास योजना से बदली सरिता बैगा की जिंदगी, पक्का घर और आर्थिक सहायता से मिली नई उम्मीद

CG News: PM जनमन आवास योजना से बदली सरिता बैगा की जिंदगी, पक्का घर और आर्थिक सहायता से मिली नई उम्मीद

CG News: PM जनमन आवास योजना से बदली सरिता बैगा की जिंदगी, पक्का घर और आर्थिक सहायता से मिली नई उम्मीद

CG News: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंडरीपानी में रहने वाली सरिता बैगा के परिवार की जिंदगी में सरकारी योजनाओं ने बड़ा बदलाव लाया है. प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत उन्हें पक्का घर मिला, जबकि महतारी वंदन योजना से नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना आसान हो गया है, कुछ समय पहले तक सरिता बैगा का परिवार कच्चे मकान में रहता था. बारिश के दौरान छत से पानी टपकता था, दीवारों में सीलन आ जाती थी और हर साल मरम्मत पर खर्च करना पड़ता था. छोटे बच्चों के साथ हर मानसून परिवार के लिए मुश्किलों भरा होता था.

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : पीएम जनमन आवास योजना ने सरिता बैगा के जीवन  में भरी खुशियों की नई रोशनी – Ajay Bharat

जनमन आवास योजना से मिला पक्का घर

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत सरिता बैगा को पक्का मकान स्वीकृत हुआ. ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से निर्माण कार्य पूरा हुआ. अब परिवार सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं वाले घर में रह रहा है, सरिता बैगा को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का भी लाभ मिल रहा है. इस राशि से घर के जरूरी खर्च, बच्चों की जरूरतों और अन्य दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हुई है.

बढ़ा आत्मविश्वास, मिला बेहतर भविष्य का भरोसा

सरिता बैगा का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका परिवार भी पक्के घर में रहेगा. आज सरकारी योजनाओं की मदद से उनका यह सपना पूरा हुआ है. उन्होंने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके परिवार को सुरक्षित आवास, आर्थिक सहयोग और भविष्य के प्रति नया भरोसा दिया है, ग्राम पंडरीपानी में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में ग्रामीण विकास विभाग, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायत की अहम भूमिका रही. योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी संचालन से पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: जीपीएम के ‘विष्णु भोग’ चावल की बढ़ी पहचान, DGP अरुण देव गौतम ने महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें