CG News: जीपीएम के ‘विष्णु भोग’ चावल की बढ़ी पहचान, DGP अरुण देव गौतम ने महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

CG News: जीपीएम के 'विष्णु भोग' चावल की बढ़ी पहचान, DGP अरुण देव गौतम ने महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

CG News: जीपीएम के ‘विष्णु भोग’ चावल की बढ़ी पहचान, DGP अरुण देव गौतम ने महिला स्व-सहायता समूहों की पहल को सराहा

CG News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पहचान बन चुके ‘विष्णु भोग’ चावल को अब नई पहचान मिल रही है. जिले के दौरे पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम का स्वागत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार इस विशेष चावल से किया गया. इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें ‘विष्णु भोग’ चावल का पैकेट भेंट किया.

महिला समूहों की मेहनत लाई रंग

‘विष्णु भोग’ चावल का उत्पादन बिहान योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा है. इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और आय के नए अवसर मिल रहे हैं, साथ ही स्थानीय कृषि उत्पादों को भी व्यापक पहचान मिल रही है, कलेक्टर ने पुलिस महानिदेशक को चावल की विशेषताओं, उत्पादन प्रक्रिया और इसकी गुणवत्ता की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला समूहों की मेहनत और पारंपरिक खेती की बदौलत यह उत्पाद जिले की एक खास पहचान बन चुका है.

Pendra Collector Chats Students Success Mantras | DGP Visit Vishnu Bhog Rice

DGP ने की पहल की प्रशंसा

पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा कि ‘विष्णु भोग’ चावल केवल एक कृषि उत्पाद नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण सशक्तिकरण का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी और जिले की पहचान भी मजबूत होगी.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ

उन्होंने उम्मीद जताई कि गुणवत्ता और पारंपरिक पहचान के साथ तैयार किए जा रहे ऐसे उत्पाद भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग जगह बनाएंगे. इससे किसानों और महिला स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ेगी, साथ ही ग्रामीण विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी. इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गनियारी के सरकारी स्कूल का नाम होगा डॉ. तीजन बाई के नाम पर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें