CG News: रायपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मंत्री केदार कश्यप ने किया नमन
CG News: राजधानी रायपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शारदा चौक स्थित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया.

राष्ट्र सेवा के योगदान को किया याद
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, जनसेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का उदाहरण है. उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज को सकारात्मक दिशा देने और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं, कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और उनके आदर्शों को याद किया. उन्होंने युवाओं से देश के विकास और समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.
जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा, रमेश सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए. सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें : CG News: PM जनमन आवास योजना से बदली सरिता बैगा की जिंदगी, पक्का घर और आर्थिक सहायता से मिली नई उम्मीद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
