CG News: सरगुजा में प्राकृतिक खेती की मिसाल, ढैंचा की हरी खाद से किसान ने बढ़ाई मिट्टी की उर्वरता
CG News: छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने की दिशा में किसानों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है. सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम केशगंवा में किसान नरेंद्र सिंह ने करीब चार एकड़ भूमि में ढैंचा की खेती कर उसे हरी खाद के रूप में खेत में मिलाया है. इस पहल से मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने की कोशिश की जा रही है.
रासायनिक खाद का बेहतर विकल्प
किसान नरेंद्र सिंह ने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में ढैंचा की खेती अपनाई. उनका कहना है कि फूल आने से पहले फसल को खेत में पलट देने पर यह कुछ ही दिनों में जैविक खाद में बदल जाती है. इससे मिट्टी में कार्बनिक तत्व बढ़ते हैं और खेत की उर्वरता बेहतर होती है, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ढैंचा जैसी हरी खाद वाली फसलें वातावरण से नाइट्रोजन लेकर मिट्टी को प्राकृतिक रूप से समृद्ध बनाती हैं. इसके साथ ही फास्फोरस, जिंक और आयरन जैसे आवश्यक पोषक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ती है, जिससे फसलों की बेहतर वृद्धि में मदद मिलती है.
जल संरक्षण और खरपतवार पर नियंत्रण
हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की संरचना में सुधार होता है और उसमें ह्यूमस की मात्रा बढ़ती है. इससे मिट्टी की जल धारण क्षमता बढ़ती है, सिंचाई की जरूरत कम होती है और ढैंचा की घनी फसल खरपतवारों के प्राकृतिक नियंत्रण में भी सहायक होती है, कृषि विभाग ने किसानों से खरीफ सीजन की बुवाई से पहले ढैंचा और सनई जैसी हरी खाद वाली फसलों का उपयोग करने की अपील की है. विभाग का कहना है कि इस तकनीक से खेती की लागत कम होगी, मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहेगी और पर्यावरण के अनुकूल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा.
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मंत्री केदार कश्यप ने किया नमन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
