Sidhi News: सीधी में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, तहसील का चपरासी 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले की गोपद बनास तहसील में लोकायुक्त पुलिस रीवा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में पदस्थ एक चपरासी को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. आरोपी को बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे तहसील कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया.

नामांतरण के काम के बदले मांगी थी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, ग्राम खजुरी निवासी नागेंद्र तिवारी ने अपनी बेदुआ स्थित जमीन के नामांतरण और वारिसाना संबंधी प्रक्रिया के लिए जनवरी में तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था. आरोप है कि इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए उनसे लगातार पैसे की मांग की जा रही थी.
शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की. जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये लिए, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.
भृत्य निकला आरोपी
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दामोदर प्रसाद साकेत को बाबू समझ रहे थे, लेकिन कार्रवाई के दौरान पता चला कि वह तहसील कार्यालय में भृत्य के पद पर कार्यरत है. इसके बावजूद वह राजस्व संबंधी काम कराने के नाम पर पैसे मांग रहा था.
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लोकायुक्त निरीक्षक रमेश बेहरा ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई. आरोपी दामोदर प्रसाद साकेत को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी आढ़ें : Rewa News: रीवा के समान विद्यालय में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें, बारिश के बाद स्कूल परिसर बना तालाब
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
