MP News: दतिया उपचुनाव में बढ़ी सियासी हलचल, नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा नामांकन पत्र, कांग्रेस में टिकट पर मंथन
MP News: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र खरीद लिया। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
कांग्रेस में टिकट को लेकर चर्चा तेज
दूसरी ओर, कांग्रेस में भी उम्मीदवार चयन को लेकर मंथन जारी है। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कहा है कि यदि पार्टी चाहे तो उनके परिवार की जगह किसी अन्य नेता को भी उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस जिस प्रत्याशी को टिकट देगी, उसके समर्थन में वे पूरी ताकत से चुनाव प्रचार करेंगे।
तीन दिन में 9 लोगों ने खरीदे फॉर्म
बुधवार को डॉ. नरोत्तम मिश्रा के अलावा बालकिशन विश्वकर्मा, वेदराम कुर्मी और हंसमुखी लोधी ने भी नामांकन पत्र खरीदे। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों में नामांकन फॉर्म खरीदने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। हालांकि, अब तक किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।
कांग्रेस में कौन बनेगा उम्मीदवार?
राजेंद्र भारती के परिवार के पीछे हटने की संभावना के बीच पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और दतिया से दो बार विधायक रह चुके घनश्याम सिंह को कांग्रेस टिकट का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी पहले अवधेश नायक को टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में पार्टी ने उम्मीदवार बदलकर राजेंद्र भारती को मैदान में उतारा था।
रणनीति या सियासी संदेश?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजेंद्र भारती का बयान कांग्रेस के भीतर संभावित विरोध को कम करने और पार्टी नेतृत्व के सामने सकारात्मक संदेश देने की रणनीति भी हो सकता है। अतीत में टिकट नहीं मिलने पर वे अन्य दलों से भी चुनाव लड़ चुके हैं और समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक भी रह चुके हैं, अब बीजेपी और कांग्रेस, दोनों दलों की ओर से आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार है। दतिया उपचुनाव में प्रत्याशियों के नाम तय होते ही चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : MP News: पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, अब सरकारी पक्ष की बारी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
