CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च किया SDG 2.0 फ्रेमवर्क, ‘बस्तर अंजोर’ अभियान से विकास को मिलेगी नई दिशा
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने विकास योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग और परिणाम आधारित नीति निर्माण के लिए एसडीजी 2.0 फ्रेमवर्क लॉन्च किया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसका विमोचन किया. इस दौरान एसडीजी राज्य एवं जिला संकेतक फ्रेमवर्क 2.0, मेटाडेटा हैंडबुक और बस्तर के समावेशी विकास के लिए तैयार की गई नई पहल ‘बस्तर अंजोर’ की भी शुरुआत की गई.
2047 के विकसित छत्तीसगढ़ विजन पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके प्रभाव को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भी उतना ही जरूरी है. उन्होंने कहा कि नया एसडीजी 2.0 फ्रेमवर्क सटीक आंकड़ों, पारदर्शी निगरानी और बेहतर समन्वय के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाएगा. इससे विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी.

बढ़ाए गए राज्य और जिला स्तर के संकेतक
सरकार ने नए फ्रेमवर्क में राज्य स्तर के विकास संकेतकों की संख्या 275 से बढ़ाकर 343 कर दी है. वहीं जिला स्तर पर संकेतकों की संख्या 82 से बढ़ाकर 99 की गई है. इससे विकास कार्यों की अधिक वैज्ञानिक, सटीक और नियमित निगरानी संभव होगी, एसडीजी 2.0 के साथ जारी मेटाडेटा हैंडबुक में प्रत्येक संकेतक की गणना और रिपोर्टिंग की एक समान प्रणाली तय की गई है. इसका उद्देश्य राज्यभर में डेटा की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता को मजबूत बनाना है.
बस्तर अंजोर से विकास को नई दिशा
कार्यक्रम में राज्य नीति आयोग ने ‘बस्तर अंजोर’ पहल की जानकारी दी. यह समन्वित विकास मॉडल बस्तर संभाग में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर केंद्रित है. इस मॉडल के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को एक साथ जोड़कर बेहतर परिणाम हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है.
3+4 मॉडल पर होगा काम
बस्तर अंजोर पहल को 3+4 मॉडल के आधार पर तैयार किया गया है. इसमें जिला स्तर की प्रमुख योजनाओं को राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय विकास लक्ष्यों के साथ जोड़ा जाएगा. सरकार का मानना है कि बेहतर समन्वय के जरिए बिना अतिरिक्त संसाधनों के भी विकास कार्यों की गति बढ़ाई जा सकती है, सरकार के अनुसार बस्तर अंजोर का उद्देश्य बस्तर को समावेशी, सतत और परिणाम आधारित विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाना है. इस पहल के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधोसंरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ठोस बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में 11 अहम फैसले, उद्योग, बिजली, निजी विश्वविद्यालय और कर्मचारियों को लेकर बड़े निर्णय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
