CG News: छत्तीसगढ़ के 7.14 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस, सरकार ने खातों में भेजी 162.32 करोड़ रुपए की राशि

CG News: छत्तीसगढ़ के 7.14 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस, सरकार ने खातों में भेजी 162.32 करोड़ रुपए की राशि

CG News: छत्तीसगढ़ के 7.14 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस, सरकार ने खातों में भेजी 162.32 करोड़ रुपए की राशि

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी आर्थिक राहत देते हुए 162.32 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की है. यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, यानी डीबीटी के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है.

5,500 रुपए प्रति मानक बोरा हुई संग्रहण दर

सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहण की दर 4,000 रुपए से बढ़ाकर 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा कर दी है. इस फैसले से तेन्दूपत्ता संग्रहण से जुड़े लाखों वनवासी और ग्रामीण परिवारों की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, वन विभाग के अनुसार वर्ष 2023 के प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण शुरू हो चुका है. प्रदेश की 621 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों से जुड़े 7,14,446 संग्राहकों को कुल 162.32 करोड़ रुपए की बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा रही है. भुगतान की प्रक्रिया तेजी से जारी है.

Tendu Leaf Collectors के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध,  621 समितियों के 7.14 लाख से अधिक संग्राहकों को मिलेगा 162.32 करोड़ रुपए का  ...

2026 के संग्रहण का भुगतान भी पूरा

सरकार ने जानकारी दी है कि संग्रहण सत्र 2026 के दौरान भी भुगतान समय पर किया गया. करीब 11.15 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में 734.25 करोड़ रुपए की संग्रहण पारिश्रमिक राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की जा चुकी है. इससे वनवासी परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सकी, सरकार का कहना है कि तेन्दूपत्ता संग्रहण से लेकर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया को तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाया गया है. ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था के जरिए राशि सीधे बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होने के साथ भुगतान प्रक्रिया भी तेज हुई है.

वनवासियों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जंगलों से जुड़े श्रमिकों और वनवासी परिवारों की आय बढ़ाना तथा उन्हें समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वन आधारित आजीविका को मजबूत बनाने और संग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉन्च किया SDG 2.0 फ्रेमवर्क, ‘बस्तर अंजोर’ अभियान से विकास को मिलेगी नई दिशा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें