CG News: आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं ने बदली किसान की किस्मत, सालाना आय 80 हजार से बढ़कर 1.5 लाख रुपए हुई

CG News: आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं ने बदली किसान की किस्मत, सालाना आय 80 हजार से बढ़कर 1.5 लाख रुपए हुई

CG News: आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं ने बदली किसान की किस्मत, सालाना आय 80 हजार से बढ़कर 1.5 लाख रुपए हुई

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विकासखंड के ग्राम साडरा के किसान खगपति ने आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव किया है. कभी केवल बारिश और धान की खेती पर निर्भर रहने वाले खगपति आज क्षेत्र के किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं. नई तकनीकों और बेहतर कृषि प्रबंधन की बदौलत उनकी सालाना आय लगभग दोगुनी होकर 1.5 लाख रुपए से अधिक पहुंच गई है.

पारंपरिक खेती से थी सीमित आय

खगपति के खेत में पहले सिंचाई की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं थी. वे केवल पारंपरिक तरीके से धान की खेती करते थे. कम उत्पादन और बढ़ती लागत के कारण उनकी वार्षिक आय करीब 80 हजार 250 रुपए तक ही सीमित रहती थी. इससे खेती में अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था, कृषि विभाग के सहयोग से उनके खेत में नलकूप और सोलर पंप लगाए गए, जिससे सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई. इसके अलावा एक्सटेंशन रिफॉर्म्स, आत्मा योजना, के तहत प्रशिक्षण, कृषि भ्रमण और संगोष्ठियों में भाग लेकर उन्होंने आधुनिक खेती, फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक कृषि प्रबंधन की जानकारी हासिल की. इसके बाद उन्होंने नई तकनीकों को अपनी खेती में अपनाना शुरू किया.

खगपति ने बदला खेती का तरीका, पारंपरिक से आधुनिक कृषि अपनाकर की अपनी आय  दोगुनी – अमृत संदेश

तीन साल में दोगुनी हुई आमदनी

आधुनिक तकनीक और बेहतर कृषि प्रबंधन का असर जल्द ही दिखाई देने लगा. पिछले तीन वर्षों में उनकी खेती की उत्पादकता बढ़ी और सालाना आय 1.5 लाख रुपए से अधिक पहुंच गई. खगपति का कहना है कि सही समय पर सही तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से खेती को लाभदायक व्यवसाय बनाया जा सकता है, खगपति अब अपने गांव और आसपास के किसानों को धान के साथ वैकल्पिक फसलों की खेती करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. उनका मानना है कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करने पर उत्पादन बढ़ता है और किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है.

कृषक उन्नति योजना का मिलेगा लाभ

कृषि विभाग ने किसानों से कृषक उन्नति योजना का लाभ उठाने की अपील की है. योजना के तहत यदि कोई किसान पिछले वर्ष धान वाले खेत में इस बार वैकल्पिक फसल की खेती करता है, तो उसे प्रति एकड़ 15 हजार रुपए की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी. योजना का लाभ लेने के लिए किसान अपने क्षेत्र के कृषि अधिकारी या स्थानीय सहकारी समिति में पंजीयन करा सकते हैं. इससे खेती में विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर में शुरू हुई पहली अत्याधुनिक कैथ लैब, अब हृदय रोगियों को नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें