CG News: चार सरकारी योजनाओं का मिला सहारा, भूमिहीन मजदूर परिवार की बदली जिंदगी, आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीब और भूमिहीन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने से हजारों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत हो रही है. सरगुजा जिले का एक परिवार इसका उदाहरण बनकर सामने आया है.
सरगुजा के परिवार की बदली तस्वीर
सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड के ग्राम करजी निवासी जनेऊराम नायक का परिवार लंबे समय तक भूमिहीन होने के कारण कृषि मजदूरी पर निर्भर रहा. सीमित आय के कारण परिवार को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था. लेकिन विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बाद अब उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है, जनेऊराम नायक को दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल रही है. इस राशि से परिवार की दैनिक जरूरतों और घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है, जिससे आर्थिक बोझ भी कम हुआ है.

पक्का घर और धुआं रहित रसोई की सुविधा
परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण, के तहत पक्का मकान मिला है, जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ. वहीं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन मिलने के बाद अब परिवार धुआं रहित स्वच्छ रसोई का लाभ उठा रहा है. इसके अलावा परिवार की महिला सदस्य को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी मिल रही है, जिससे घरेलू जरूरतों को पूरा करने में अतिरिक्त सहयोग मिल रहा है.
योजनाओं से बढ़ा आत्मविश्वास
जनेऊराम नायक का कहना है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं ने उनके परिवार का जीवन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आत्मनिर्भर बना दिया है. अब उन्हें भविष्य को लेकर अधिक भरोसा है और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना पहले की अपेक्षा आसान हो गया है, जनेऊराम नायक ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने गरीब और भूमिहीन परिवारों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है. उनका मानना है कि यदि पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ लें, तो उनकी आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है.
यह भी पढ़ें : CG News: आधुनिक खेती और सरकारी योजनाओं ने बदली किसान की किस्मत, सालाना आय 80 हजार से बढ़कर 1.5 लाख रुपए हुई
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
