CG News: छत्तीसगढ़ को पर्यटन हब बनाने की तैयारी, मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. मंत्रालय में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की. बैठक में विभाग की प्रमुख योजनाओं, विकास परियोजनाओं और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई.
पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
बैठक में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने पर्यटन अधोसंरचना विकास, प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की. वहीं संस्कृति विभाग के संचालक डॉ. संजय कन्नौजे ने सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, लोककलाओं के संवर्धन और आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की, समीक्षा के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं. उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ नई पहचान हासिल कर सके.
पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार पर जोर
मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक धरोहरों, धार्मिक स्थलों, जनजातीय संस्कृति और समृद्ध लोक परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है. इन विशेषताओं का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को पर्यटन स्थलों के साथ-साथ लोककलाओं और लोक कलाकारों को भी व्यापक मंच दिलाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने के निर्देश दिए.
पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बैठक में पर्यटन अधोसंरचना को मजबूत करने, नए पर्यटन स्थलों के विकास और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही संस्कृति विभाग को संग्रहालयों, सांस्कृतिक संस्थानों और सांस्कृतिक आयोजनों को अधिक प्रभावी, आकर्षक और जनभागीदारी आधारित बनाने के निर्देश भी दिए गए, मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा और सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो. उन्होंने विश्वास जताया कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया जा सकेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
यह भी पढ़ें : CG News: सुशासन तिहार 2026 का असर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 859 राशन कार्ड मामलों का हुआ त्वरित समाधान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
