CG News: पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का फोकस, मंत्री ओ.पी. चौधरी 12 जुलाई को उद्योगों के वृक्षारोपण अभियान की करेंगे समीक्षा

CG News: पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का फोकस, मंत्री ओ.पी. चौधरी 12 जुलाई को उद्योगों के वृक्षारोपण अभियान की करेंगे समीक्षा

CG News: पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का फोकस, मंत्री ओ.पी. चौधरी 12 जुलाई को उद्योगों के वृक्षारोपण अभियान की करेंगे समीक्षा

CG News: छत्तीसगढ़ में मानसून-2026 के दौरान चल रहे वृक्षारोपण अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए 12 जुलाई को रायपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य की प्रमुख मीडियम और लार्ज स्केल औद्योगिक इकाइयों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक दोपहर 2 बजे बेबीलॉन कैपिटल, जी.ई. रोड, रायपुर में होगी.

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंत्री ओपी चौधरी ने किया मौलश्री पौधे का रोपण | Chhattisgarh Darpan

उद्योगवार एक्शन प्लान पर होगी चर्चा

बैठक में उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों, पौधों के संरक्षण, रखरखाव, निगरानी व्यवस्था और उद्योगवार एक्शन प्लान की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लगाए गए पौधों का संरक्षण भी प्रभावी ढंग से हो और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे किए जाएं, इससे पहले 8 जुलाई को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव राजू अगसिमनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी. उस बैठक में औद्योगिक इकाइयों को बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, पौधों की देखभाल और पर्यावरणीय दायित्वों के प्रभावी पालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए थे.

हरित आवरण बढ़ाने पर सरकार का जोर

अब विभागीय मंत्री ओ.पी. चौधरी स्वयं उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति का आकलन करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे. इस पहल का उद्देश्य उद्योगों की सक्रिय भागीदारी से प्रदेश में हरित आवरण का विस्तार करना, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना और वृक्षारोपण कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करना है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 को नई दिशा, ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन पंचायतों के हवाले, सोशल ऑडिट होगा अनिवार्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें