CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 को नई दिशा, ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन पंचायतों के हवाले, सोशल ऑडिट होगा अनिवार्य

CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 को नई दिशा, ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन पंचायतों के हवाले, सोशल ऑडिट होगा अनिवार्य

CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 को नई दिशा, ग्रामीण पेयजल योजनाओं का संचालन पंचायतों के हवाले, सोशल ऑडिट होगा अनिवार्य

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं को अधिक प्रभावी और टिकाऊ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में संचालन एवं रखरखाव नीति पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में अधिकारियों को हर ग्रामीण परिवार तक नियमित और शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Cg:छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 को मिलेगी नई रफ्तार, गांवों में पेयजल योजनाओं की जिम्मेदारी पंचायतों को - Jal Jeevan Mission 2.0 Will Gain New Momentum In Chhattisgarh ...

पंचायतों को सौंपी जाएगी नल-जल योजनाओं की जिम्मेदारी

बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य की सभी ग्रामीण नल-जल योजनाओं के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी चरणबद्ध तरीके से ग्राम पंचायतों को सौंपी जाएगी. ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों के माध्यम से इन योजनाओं का संचालन होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ेगी और व्यवस्था अधिक जवाबदेह बनेगी, मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता और संचालन की नियमित निगरानी के लिए सोशल ऑडिट अनिवार्य किया जाए. साथ ही प्रत्येक ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा करना भी जरूरी होगा, ताकि स्थानीय समस्याओं का समय पर समाधान हो सके.

वाटर मीटर और वित्तीय प्रबंधन पर मंथन

बैठक में योजनाओं के दीर्घकालिक संचालन के लिए वित्तीय प्रबंधन, जल शुल्क निर्धारण और रखरखाव के बजट पर भी चर्चा हुई. जल की बर्बादी रोकने और बेहतर प्रबंधन के लिए भविष्य में बजट उपलब्धता के अनुसार वाटर मीटर लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया, अधिकारियों ने पेयजल की गुणवत्ता जांच, विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग, अनुपालन और सामुदायिक भागीदारी को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने जल जीवन मिशन छत्तीसगढ़ की नई नीति का प्रारूप प्रस्तुत किया. बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित जल जीवन मिशन, पीएचई और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने किया डुमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर होगा परिसर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें