CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर

CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर

CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से डीबीटी के माध्यम से प्रदेश की 66 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 626 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की. इस किस्त के साथ महिलाओं को हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ लगातार जारी है.

अब तक हजारों करोड़ रुपये की सहायता

सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 29 किस्तों में कुल 18 हजार 805 करोड़ 83 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी है. योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके परिवारों को वित्तीय सहयोग देना है, सरकार का कहना है कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग कई महिलाएं छोटे कारोबार शुरू करने, सिलाई, कढ़ाई, पशुपालन और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में कर रही हैं. इससे उनकी आय बढ़ने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहा है.

महिलाओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने जारी की योजना की 29वीं किस्त, खाते में आए 1 हजार रुपये - major gift for women cm releases 29th installment of mahtari vandan yojana

शिक्षा, स्वास्थ्य और घरेलू जरूरतों में मदद

महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं. इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और परिवार में निर्णय लेने की भूमिका भी मजबूत हो रही है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के साथ लखपति दीदी जैसी योजनाओं पर भी काम कर रही है. इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की आय बढ़ाना और उन्हें स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.

ई-केवाईसी जल्द पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंचे, इसके लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाई जाए. विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस अभियान को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी. इसके तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है. सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होंगे नए श्रम नियम, कर्मचारियों को नए अधिकार और उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें