CG News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, रायपुर में होगा भव्य राज्य स्तरीय समारोह
CG News: छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. राज्य सरकार ने इस वर्ष भी राजधानी रायपुर में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है. मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं.
रायपुर में होगा मुख्य समारोह
राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा. समारोह को व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के बीच कार्यों का विभाजन कर तैयारियां शुरू कर दी हैं, समारोह में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा. परेड में शामिल होने वाली टुकड़ियों के चयन और अभ्यास की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को सौंपी गई है. वहीं, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था पुलिस विभाग संभालेगा.
मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी
नगर निगम रायपुर को समारोह स्थल पर मंच निर्माण, साफ-सफाई, पंडाल और बैठने की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग और संस्कृति विभाग संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां करेंगे, इस वर्ष वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित सभी सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा. इसके लिए संस्कृति विभाग जल्द विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा.
जिला और तहसील स्तर पर भी होंगे आयोजन
राजधानी रायपुर के अलावा प्रदेश के सभी जिलों और तहसीलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे. सामान्य प्रशासन विभाग जल्द ही सभी जिलों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेगा, ताकि कार्यक्रम एक समान और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें, बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और तैयारियों की समीक्षा की गई. सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और उत्साह के साथ मनाया जाए, ताकि हर नागरिक इस राष्ट्रीय पर्व का हिस्सा बन सके.
यह भी पढ़ें : CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 626 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं के खातों में ट्रांसफर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
