CG News: बस्तर गोंचा महापर्व 2026 में शामिल होंगे CM साय, तुपकी चलाकर निभाई सदियों पुरानी परंपरा

CG News: बस्तर गोंचा महापर्व 2026 में शामिल होंगे CM साय, तुपकी चलाकर निभाई सदियों पुरानी परंपरा

CG News: बस्तर गोंचा महापर्व 2026 में शामिल होंगे CM साय, तुपकी चलाकर निभाई सदियों पुरानी परंपरा

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शनिवार को उनके निवास कार्यालय में बस्तर गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान समिति ने मुख्यमंत्री को गोंचा महापर्व 2026 में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

राष्ट्रीय विजय मेल - बस्तर गोंचा महापर्व 2026 : मुख्यमंत्री ने तुपकी चलाकर दी भगवान श्री जगन्नाथ को प्रतीकात्मक सलामी

तुपकी चलाकर निभाई पारंपरिक रस्म

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान श्री जगन्नाथ को पारंपरिक तुपकी चलाकर प्रतीकात्मक सलामी दी. इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और स्थानीय आस्था के प्रति सम्मान व्यक्त किया. यह परंपरा गोंचा महापर्व की प्रमुख सांस्कृतिक पहचान मानी जाती है, आयोजन समिति के प्रतिनिधियों ने जगदलपुर शहर में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. उनका कहना था कि इस व्यवस्था से बिजली संबंधी परेशानियां कम हुई हैं और भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान आने वाली बाधाएं भी दूर हो गई हैं.

16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने बताया कि इस वर्ष बस्तर गोंचा महापर्व का आयोजन 29 जून से 25 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है. महापर्व के तहत 16 जुलाई को भगवान श्री 1008 जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा जगदलपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से निकलेगी और सिरहासार भवन, जनकपुरी पहुंचेगी, जहां महाप्रभु विराजमान होंगे, मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण सिंह देव, आयोजन समिति के अध्यक्ष मुक्तेश पाण्डे और अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. गोंचा महापर्व को लेकर बस्तर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में ₹51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, CM साय बोले, बनेगा देश का नया रेल और लॉजिस्टिक्स हब

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें