CG News: छत्तीसगढ़ में ₹51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, CM साय बोले, बनेगा देश का नया रेल और लॉजिस्टिक्स हब

CG News: छत्तीसगढ़ में ₹51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, CM साय बोले, बनेगा देश का नया रेल और लॉजिस्टिक्स हब

CG News: छत्तीसगढ़ में ₹51 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं को मिली रफ्तार, CM साय बोले, बनेगा देश का नया रेल और लॉजिस्टिक्स हब

CG News: छत्तीसगढ़ में रेलवे नेटवर्क के विस्तार को लेकर बड़े स्तर पर काम जारी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से प्रदेश को भविष्य का प्रमुख रेल और लॉजिस्टिक्स हब बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं. राज्य में इस समय 51 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिससे उद्योग, व्यापार, निवेश और रोजगार को नई गति मिलने की उम्मीद है.

रेलवे बजट में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से पहले रेलवे परियोजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ को औसतन 300 करोड़ रुपये का बजट मिलता था. अब वित्त वर्ष 2026-27 में यह राशि बढ़कर 7,470 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. उनके अनुसार, रेलवे बजट में हुई यह बड़ी बढ़ोतरी प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नई रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम

प्रदेश में लगभग 1,200 किलोमीटर नई रेल लाइन, डबल ट्रैक, मल्टी ट्रैकिंग, पूर्ण विद्युतीकरण और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं. खरसिया-नवा रायपुर-परमालकसा रेल कॉरिडोर, रावघाट परियोजना, डोंगरगढ़-कवर्धा-कटघोरा रेल लाइन, कोरबा-अंबिकापुर रेल मार्ग, गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली परियोजना और बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन जैसी योजनाएं प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी.

दूरस्थ इलाकों को मिलेगा रेल नेटवर्क का लाभ

रावघाट रेल परियोजना के तहत दल्लीराजहरा से अंतागढ़ तक यात्री रेल सेवा शुरू होने से कई ग्रामीण क्षेत्रों को पहली बार रेल सुविधा मिली है. वहीं धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना पूरी होने के बाद जशपुर जिला भी पहली बार रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएगा. इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 32 रेलवे स्टेशनों का करीब 1,680 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया जा रहा है. इसके साथ ही रायपुर में 175 करोड़ रुपये की लागत से 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधा विकसित की जाएगी, जिससे माल परिवहन और रेल संचालन पहले से अधिक प्रभावी होगा.

रेल नेटवर्क से विकास को मिलेगी नई दिशा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मजबूत रेलवे नेटवर्क केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह प्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि क्षेत्र, निवेश और रोजगार को भी नई मजबूती देगा. उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के साथ छत्तीसगढ़ आने वाले वर्षों में देश के प्रमुख रेल और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में अपनी नई पहचान बनाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: ऑयल पाम के साथ मूंगफली की खेती से किसान को ₹70 हजार का अतिरिक्त मुनाफा, बनी मिसाल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें